फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जलस्तर घटा, पानी के लिए तरस रहे लोग

Tue, 20 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। भीषण गर्मी के चलते नगर का जलस्तर काफी घट गया है। जिस कारण नगर पंचायत की करीब 50 हजार आबादी के समक्ष पेयजल संकट गहरा गया है। कई मोहल्लों में पानी न पहुंचने के कारण टैंक से मुहैया कराया जा रहा है। नगर में लगे 155 हैंडपंपों में से 15 सूख गए हैं, जबकि 30 हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत के पुरानी बाजार, नई बाजार व भवनियापुर देवीपाटन में तीन-तीन ट्यूबवेल लगे हैं। ट्यूबवेल से वाटरहेड टैंक में पानी भरकर नगर के 15 वार्डों में आपूर्ति की जाती है। बीते 3-4 दिनों से जलस्तर कम होने की वजह से पानी का फोर्स नहीं बन पा रहा है और टैंक नहीं भर पा रहा। वाटरहेड टैंक न भरने से नगर पंचायत की तरफ से वार्डों में मोटर से सीधे जलापूर्ति की जा रही है। ऐसे में कई वार्डों में पानी पहुंच नहीं पाता है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
चार वार्डों में नहीं पहुंच पा रहा पानी
वार्डों में मोटर से सीधे सप्लाई देने के कारण कलश चौराहा, इटवा चौराहा, डिहवा और पुरानी बाजार वार्ड में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इन वार्डों में लोगों के घरों में लगे हैंडपंप या तो सूख गए हैं, या फिर दूषित पानी देने लगे हैं। नगरवासी श्याम किशोर, पिंटू, सूरज व संतोष आदि का कहना है कि हैंडपंप का पानी खराब होने से पीने लायक नहीं रहता है। नगर पंचायत की तरफ से सप्लाई होने वाला पानी भी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में हम लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

45 इंडिया मार्का हैंडपंप खराब
नगर में कुल 155 सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से 15 पूरी तरह सूख चुके हैं। 30 हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। कुछ हैंडपंपों से पानी कम आ रहा है।
मोहल्लों में भेजा जा रहा टैंक
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिराेज ने बताया कि वाटरहेड टैंक न भरने के कारण मोटर से सीधेे जलापूर्ति शुरू की गई हैं। पानी का फोर्स कम होने से कुछ मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इन मोहल्लों में टैंक भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
समस्या का समाधान करने में कर्मचारी जुटे
ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर डॉ. संपूर्णानंद का कहना है कि पानी की सप्लाई में परेशानी हो रही है। नगर पंचायत के कर्मी कमियों को दूर करने में जुटे हुए हैं। वाटर टैंक से पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें