फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कौवापुर व सिंगरौरी की टीम सेमीफाइनल में

Tue, 20 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। सिंगाही खेल मैदान पर चले रहे न्यू ब्वॉयज नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग के छठवें दिन दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। कौवापुर व सिंगरौरी की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कौवापुर के अरमान व सिंगरौरी के नजर मोहम्मद को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मैच रानीजोत व कौवापुर की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बाबूलाल व डॉ. पंकज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर रानीजोत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 52 रन बनाए। जवाब में उतरी कौवापुर की टीम ने मात्र चार ओवर में ही 53 रन बनाकर मैच जीत लिया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सिंगरौरी व तुलसीपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौरी की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुलसीपुर की टीम मात्र 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आठ रनों से मैच जीतकर सिंगरौरी की टीम ने सेमीफइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर आयोजक नौशाद खान, इमरान, फरहान, मोहन, राजीव, मोनू, सुरेंद्र, रमेश कुमार व वकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें