फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में भरा पानी

विज्ञापन
बलरामपुर के सीडीपीओ दफ्तर के पास हुआ जलभराव। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दिनों की भारी बारिश से सरकारी दफ्तरों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विकास भवन, नगर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अचलापुर, सीडीपीओ सदर के दफ्तर में जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन में कार्य के सिलसिले से आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भवन परिसर में जलभराव से लोगों को वाहन खड़ा करने में दिक्कतें आईं। बातचीत के दौरान विकास भवन के अफसरों व कर्मियों ने बताया कि पानी निकलने की व्यवस्था न होने से जलभराव हुआ है। धीरे-धीरे जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
नगर शिक्षा क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय अचलापुर में भी जलभराव होने से स्कूल बंद कर दिया गया। बीईओ मनीराम वर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर में पानी भर जाने से सावधानी के लिए बंद कर दिया गया है। बाल विकास परियोजना कार्यालय सदर के दफ्तर परिसर में जलभराव होने से अफसरों व कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमरों में पानी भर जाने से पोषाहार के साथ-साथ अभिलेखों के भी नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने आरोप लगाया है कि विभागीय अफसरों की अनदेखी के चलते समस्या उत्पन्न हुई है। सीडीपीओ राकेश शर्मा ने बताया कि जलभराव के चलते दफ्तर नहीं खुल सका है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से समस्या उत्पन्न हुई है। दफ्तर के कमरों से पानी निकलने के बाद ही पता चल सकेगा कि किन-किन चीजों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें