फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ पानी मगर पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बाढ़ ने लाखों लोगों को घर में कैद कर दिया है। हर तरफ पानी की पानी नजर आ रहा है। इसके चलते घरों के हैंडपंप व टुल्लू पंप पानी में डूबे हैं और वाटर सप्लाई बंद है। इसके कारण बाढ़ पीड़ितों केे समक्ष पेयजल का संकट है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ पीड़ितों को बांटी जा रही दवा की किट में पानी साफ करने वाली क्लोरीन की गोली नहीं है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बिजलीपुर निवासी आशीष भारती, छोटेलाल, गंगाडिहवा निवासी पप्पू व लक्ष्मी ने बताया हैंडपंप डूबने से साफ पानी नहीं मिल रहा है। लोग बाढ़ का गंदा पानी ही पीने को विवश हैं। इससे बीमारी फैल सकती है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि सभी सीएचसी अधीक्षकों के माध्यम से आशा व एएनएम को पहले ही क्लोरीन की गोली बांट दी गई है। जरूरत पड़ने पर गांव में और क्लोरीन उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में दवा की किट बांटी जा रही है। जिसमें आठ आवश्यक दवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें