फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर प्रबंधन से पृथ्वी का जलस्तर रहेगा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बेहतर प्रबंधन से पृथ्वी का जलस्तर बरकरार रखा जा सकता है। पानी का दुरुपयोग रोकना नितांत जरूरी है वरना आने वाली पीढ़ी को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ेगा। अगली पीढ़ी को शुद्ध पानी मिल सके इसके लिए हम सभी को पानी की बर्बादी रोकनी होगी।
विज्ञापन

यह बातें सीडीओ रिया केजरीवाल ने शुक्रवार को भूजल सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भूजल संसाधनों की उपलब्धता में प्रभावी सुधार और गिरते भूजल स्तर के दीर्घकालिक व स्थाई समाधान के लिए भू गर्भ जल संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन अति आवश्यक है। भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्धि के कारण भूजल उपलब्धता में कमी आने के साथ जल प्रदूषण की समस्याएं नई चुनौतियों के रूप में सामने आ रही है।
भूजल संरक्षण को लेकर आम जनमानस तक संदेश पहुंचाने और जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले में 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। सीडीओ ने भूजल जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिरुद्ध कुमार यादव, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य व मत्स्य अधिकारी विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें