फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तिरंगा क्रिकेट सीरीज पर वारसी इलेवन ने किया कब्जा

विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में ट्राफी के साथ खुशी का इजहार करते विजेता टीम के ​खिलाड़ी।-स्रो
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में चल रहे तिरंगा क्रिकेट सीरीज 2024 सीजन-3 का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले को वारसी इलेवन ने पांच विकेट से जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

बड़ा परेड ग्राउंड में पांच नवंबर से फाइट क्लब से तिरंगा क्रिकेट सीरीज 2024 सीजन-3 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में शहर की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला वारसी इलेवन व फाइट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। वारसी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर बाॅलिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइट क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 15 ओवरों 128 रन बनाए। जवाबी पारी में वारसी इलेवन की टीम ने पांच विकेट खोकर 13.4 ओवर में ही 129 रन बनाकर फाइनल मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। वारसी इलेवन के बल्लेबाज रजत सिंह ने नाबाद 85 रन बनाकर टीम को विजेता बनाया।
85 रन बनाने व दो विकेट लेने पर रजत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 15,000 रुपये और ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 10,000 रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के आयोजक याकूब खान, एसए खान, अन्नय गौरव मिश्र, मेहताब जमाल, मोहम्मद सलीम खान, इकबाल, पवन सिंह, मोहम्मद नफीस व राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें