फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समय से नकल सवाल न जारी करने पर चेतावनी

Mon, 06 Nov 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार में कर्मियों की मनमानी पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को निरीक्षण में अभिलेखाें के बस्तों पर संख्या इत्यादि दर्ज न मिलने पर नाराजगी जताते हुए रखरखाव व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त बनाने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि समय से सभी लोगों को नकल जारी की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। इसमें सामने आया कि अभिलेखागार से जारी होने वाली नकल क्रमबद्ध तौर पर नहीं जारी की जा रही है तथा नकल सवाल भी विलंब से जारी हो रहा है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व अभिलेखपाल को चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर नकल सवाल जारी किए जाए। साथ ही कहा कि निष्प्रयोज्य अभिलेखों को अभिलेखागार से हटाया जाए तथा अभिलेखागार की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाय। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित राजस्व प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अविनाश मणि त्रिपाठी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट संचित मोहन तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें