फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेंशनधारकों के लिए वार्डवार शिविर 26 से

Mon, 23 Oct 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहरी क्षेत्र के पेंशनधारकों (वृद्धा, विधवा व दिव्यांगजन) की समस्या दूर करने के लिए समाधान शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने वार्डवार रोस्टर जारी किया है। 26 से 31 अक्तूबर तक पांच-पांच वार्डों के लिए नगर पालिका बलरामपुर के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर सरकार आपके द्वार अभियान के तहत बलरामपुर नगर क्षेत्र के पेंशन लाभार्थियों की समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका बलरामपुर सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तथा ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें