फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 56 लाख का धोखाधड़ी करने वाला वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नौकरी देने और रेलवे और एयरपोर्ट में टेंडर दिलाने का झांसा देकर करीब 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। तुलसीपुर क्षेत्र के नथुनिया मोड़ के पास से बृहस्पतिवार को खिरिया मनकौरा काशीराम निवासी मनीष कुमार ओझा को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर राज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी फर्म की चार मोहर बरामद की गई हैं। आरोपी ने बताया कि तुलसीपुर के मिल चुंगी नाका के आगे बघेलखंड रोड पर एक किराये के मकान में पत्नी के नाम से कार्यालय खोला था। इस धोखाधड़ी में एक रिश्तेदार भी शामिल है। लाेगों से रेलवे व एयरपोर्ट में पैसे लगाने और चार महीने में डबल करने की स्कीम बताकर पैसे एकत्र किए। जब लोग पैसा वापस करने का दबाव बनाने लगे तो कार्यालय बंद करके सभी फरार हो गए।
फर्म के नाम से जो भी दस्तावेज थे, उसे नष्ट कर दिया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि अभी तक सात लोगों ने केस दर्ज कराया है। सभी लोगों से करीब 56 लाख रुपये की ठगी की गई है। जांच करके धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें