फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अधिवक्ता संघ के 22 पदों पर मतदान 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कुल 22 पदों के लिए 13 फरवरी को मतदान होगा। उसी दिन परिणाम की घोषणा का जाएगी। छह फरवरी को नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी शंभू लाल गुप्त ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 279 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से 33 अधिवक्ताओं के पास सीओपी नहीं है ऐसे में वह मतदान से वंचित रह सकते हैं। ऐसे अधिवक्ता यदि मतदान से पहले सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) जमा कर देते हैं तो उन्हें मतदान का अधिकार मिल जाएगा।
उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कुल 22 पदों के लिए चुनाव होगा। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए नामांकन शुल्क 7000 रुपये, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 6000 रुपये, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 1100 रुपये तय किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए 1500 रुपये, उप कनिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री के लिए 900 रुपये, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 700 रुपये एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 500 रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें