बलरामपुर। बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे मतदाताओं ने सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। एमपीपी इंटर कॉलेज में सतीश पांडेय, नान्हू पांडेय, गौतम, तोड़ा देवी, पूजा, राजेश, पप्पू, वीरू पांडेय व सुमन आदि ने बताया कि जब बूथ पर पहुंचे तो बताया गया कि उनका नाम मतदाता सूची में ही नहीं है।
बूथों पर पहुंचे वोटरों को मतदाता सूची में नाम ढूंढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एमपीपी इंटर कॉलेज में राजेश, मनीष, सुरेश, संजय, अजय व दीपक ने बताया कि मतदाता सूची में नाम इधर-उधर कर दिया गया है। भाग संख्या में गड़बड़ी होने से तमाम लोग मताधिकार से वंचित हो गए। इसी प्रकार तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर भी वोटरों को अपना नाम ढूंढ़ने में मशक्कत करनी पड़ी।