फोटो-31-बलरामपुर में निकाली गई जनजागरण यात्रा में शामिल महिलाएं ।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत गायत्री मंदिर से हुई। इसके बाद शोभायात्रा बड़ा पुल, घंटाघर समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौक पहुंची। इसमें संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।
शोभायात्रा से पूर्व गायत्री मंदिर परिसर में हवन किया गया। मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, जिला प्रभारी अर्चना सिंह समेत महिलाओं ने अवेद्यनाथ की आरती उतारी। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और पानी की व्यवस्था की। कई स्थानों पर रथ रोककर आरती और पूजन किया गया। इस दौरान ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मथुरा मुक्त कराएंगे’ समेत कई नारे लगाए गए।
हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचने पर सभा हुई। जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई। प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक ने भी विचार रखे। इस मौके पर डीपी सिंह, राधेश्याम कौशल, जय सिंह, जीवनलाल, मिथिलेश गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो-31-बलरामपुर में निकाली गई जनजागरण यात्रा में शामिल महिलाएं ।-स्रोत : आयोजक