फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल बुखार व जुकाम के मरीज

Fri, 22 Nov 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज करते होम्योपैथ चिकित्सक।
विज्ञापन
बलरामपुर। सर्दी का मौसम शुरू होते ही मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिन में धूप के साथ रात काफी सर्द हो रही है। मौसम में यह बदलाव लोगों को बीमार बना रहा है। जिला अस्पतालों में वायरल फीवर, फ्लू, सर्दी -जुकाम, खांसी, गले में खराश व जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल स्थित होम्योपैथी अस्पताल में इस समय ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अभय प्रजापति ने बताया कि संक्रामक बीमारियों में होम्योपैथी दवा कारगर साबित हो रही है। उनके ओपीडी में आने वाले सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी के मरीजों को 24 घंटे में आराम मिल रहा है। ऐसे में लोग होम्याेपैथ से भी अपनी बीमारी का इलाज करा सकते हैं। नवंबर माह में होम्योपैथ की ओपीडी में इस तरह के 1,531 मरीज आए हैं। इनमें से अधिकांश को दो से तीन दिन में बीमारी से राहत मिली है।

त्वचा व चर्म रोगियों के लिए लाभकारी
डॉ. अभय प्रजापति कहते हैं कि होम्योपैथ पद्धति त्वचा व चर्म रोगियों के लिए भी लाभकारी होती है। एलोपैथ से त्वचा व चर्म रोग जल्दी ठीक हो जाटे हैं, लेकिन दवा बंद करने के बाद भी वही समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं होम्योपैथ दवा बीमारी को जड़ से खत्म कर देती है। होम्योपैथ दवा करा रहे रेवती रमण शुक्ल ने बताया कि वह एलोपैथ की कई दवा करा चुके हैं, लेकिन होम्योपैथ से उनका फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें