फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मौसम बदलने से बढ़े वायरल बुखार व सर्दी के मरीज

विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटई रामपुर में मरीज देखते फार्मासिस्ट। संवाद
विज्ञापन
गैड़ासबुजुर्ग/बलरामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2071 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 785 मरीज बुखार व सर्दी-जुकाम से प्रभावित मिले।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। यहां दोपहर 12:20 बजे तक 36 मरीज देखे जा चुके थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह-शाम व दोपहर के तापमान में काफी अंतर रहता है। इसलिए सभी लोगों को अपने सेहत के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटई रामपुर में दोपहर 12:40 बजे तक 32 मरीज देखे जा चुके थे। फार्मासिस्ट संतोष सिंह ने बताया कि बुखार व सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीज आए हैं। मरीजों को दवा देकर सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 2071 मरीजों का उपचार किया गया है। इसमें 834 पुरुष, 711 महिलाएं व 526 बच्चे शामिल हैं। मरीजों को मौसम संबंधित बीमारियों से बचाव बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें