फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अबूधाबी में एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था विनोद

Fri, 28 Jun 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सिरसिया महदेइया गांव निवासी विनोद पांच जून को अबू धाबी से स्वदेश लौटने के लिए निकले थे मगर 22 दिन बाद भी घर नहीं पहुंचे। उनकी मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विनोद को उनकी कंपनी की शिकायत पर अबू धाबी में एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।
एसपी केशव कुमार को दिए गए प्रार्थना पत्र में सिरसिया महदेइया गांव निवासिनी सावित्री देवी ने बताया कि दो वर्ष पहले उनका बेटा विनोद कुमार मेहनत मजदूरी के लिए अबू धाबी गया था। पांच जून को उसने फोन पर बताया कि वह चार लोगों के साथ घर लौट रहा है। उसमें से दो लोग अपने घर पहुंच गए लेकिन विनोद अभी तक घर नहीं पहुंचा। अबू धाबी में जहां वह काम करता था वहां फोन करने पर बताया गया कि विनोद यहां से जा चुका है। काफी तलाशने पर भी विनोद का कुछ पता नहीं चल सका। सावित्री ने एसपी से बेटे की तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी केशव कुमार ने बताया कि सावित्री के प्रार्थनापत्र पर छानबीन कराई गई तो पता चला कि विनोद जिस कंपनी में काम करता था वहां बिना बताए काम छोड़कर वह दूसरी कंपनी में काम करने लगा। घर लौटने के लिए जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो कंपनी की शिकायत पर उसे रोक लिया गया था। वह लापता नहीं हुआ है। विनोद अभी अबू धाबी में ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें