फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ग्रामीणों को खुले में शौच न करने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
बलरामपुर के सिरसिया गांव में ग्रामीणों को माला पहनाकर किया गया सम्मानित।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायत विशुनीपुर और सिरसिया में कम्युनिटी लेड टोटल सैनिटेशन अभियान (सीएलटीएस) के तहत पंचायत कर्मियों की टीम भोर पहर गांवों में निकली। खुले में शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को टीम ने माला पहनाकर सम्मानपूर्वक जागरूक किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने खुले में शौच से फैलने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति उन्हें सचेत किया। संवाद के दौरान शौचालय के नियमित उपयोग, हाथ धोने की सही विधि, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण के महत्व को सरल भाषा में समझाया। सीएलटीएस टीम ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और शौच मुक्त स्थिति को स्थायी बनाए रखने पर जोर दिया। बताया कि खुले में शौच से डायरिया, टायफाइड और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता है, जबकि शौचालय के प्रयोग से पूरे गांव को रोगमुक्त रखा जा सकता है।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक रजनीश चौधरी, डीपीआरसी के वरिष्ठ फैकल्टी हरकीरत सिंह, सुमित सौरभ सिंह, प्रशिक्षक विनीत सागर व एडीओ पंचायत अशोक दूबे सहित स्वच्छता कर्मी, ग्रामवासी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें