सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली में योग करतीं एनएसएस की छात्राएं। स्रोत: महाविद्यालय
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान, योग, रैली और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत महर्षि अरविंद बाल शिक्षा मंदिर परिसर में स्वयंसेविकाओं ने साफ-सफाई की। इसके बाद योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दूबे और करुणेश पटेल ने योगाभ्यास कराया। डॉ. मौसमी सिंह और डॉ. नीतू सिंह के निर्देशन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई। इसके माध्यम से ग्रामीणों को पानी बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जल संरक्षण व पृथ्वी की सुरक्षा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रीतिका मिश्रा ने प्रथम, श्रद्धा गंगवार ने द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया। राधा मिश्रा व पूर्णिमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बौद्धिक सत्र में साइबर क्राइम एक्सपर्ट हरिओम टंडन ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। (संवाद)