फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वयंसेवकों ने शिक्षा व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Fri, 13 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर में एमएलके महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है। शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।एनएसएस के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. रमेश शुक्ल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का संदेश दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई, कचरा निस्तारण और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें