बलरामपुर के रेहरा बाजार में हिरन का इलाज करते लोग।-स्रोत: ग्रामीण
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। वन क्षेत्र रेहरा बाजार के नयानगर बाजार में बुधवार को एक हिरन भटक कर पहुंच गया। कुत्तों से घिरे हिरन को ग्रामीणों ने बचा लिया। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
रेंजर राजेश कुमार मिश्र व वन दरोगा आशीष सिंह ने वन रक्षक राजन कुमार की टीम को नयानगर बाजार भेजा। टीम ने गांव में पहुंचकर पशु विभाग के फार्मासिस्ट राकेश कुमार से हिरन की जांच कराई। हिरन के शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान नहीं मिले। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य होने पर टीम ने हिरन को जंगल में छोड़ दिया। (संवाद)