फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के रेहरा बाजार के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। काफी दिनों से खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम व एसडीएम उतरौला को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राम सजन, अमरेश, राम कुमार, हरीराम, बड़कऊ व धनीराम आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से काफी दिनों से लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। रेहरा बाजार ब्लॉक का मुख्यालय है। एक ही ट्रांसफार्मर से पूरे बाजार को बिजली सप्लाई की जा रही है जिससे लोगों को लो-वोल्टेज मिल रहा है।
यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं कराया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने डीएम व एसडीएम उतरौला को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का तत्काल निराकरण कराने की मांग की है। एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़ ने बिजली विभाग के संबंधित अफसरों को तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें