फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 13 Sep 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर मुसहवा नाला पर पुल निर्माण के लिए प्रदर्शन करते  ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र के फटवा गांव के पास मुसहवा नाला पर पुल निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नाले में उतरकर मानव श्रृंखला बनाई और प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर जल्द पुल निर्माण शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कल्पडीह-शेरमरवा मार्ग पर बना पुल बाढ़ में बह गया था। इसके बाद लंबे समय से नया पुल नहीं बन सका है। इससे बरसात के दिनों में लमुईया, शेरमरवा, भजईपुरवा, सतरहिया, कल्पडीह, रामदयालडीह, लक्ष्मनपुर और धर्मपुर समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन में रामशंकर द्विवेदी, रवि यादव, मोनू पांडेय, रमाशंकर मिश्र, घनश्याम यादव, अमरनाथ यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें