फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मीना मंच की बैठक में बालिकाओं ने सीखी सिलाई

Sun, 13 Sep 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कंपोजिट विद्यालय गंगापुर लखना में मीना मंच की बैठक आयोजित की गई। इसमें बालिकाओं को कॉमिक्स बुक की कहानी के विभिन्न पहलुओं और उससे मिलने वाली सीख के बारे में बताया गया। साथ ही सिलाई कला से संबंधित गतिविधियां कराई गईं।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक संगीता यादव ने कॉमिक्स बुक की कहानी पर चर्चा करते हुए मीना मंच की सदस्यों और छात्राओं को उसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं को सिलाई कला का अभ्यास कराया गया। उन्होंने पेपर कटिंग के माध्यम से समीज़ समेत विभिन्न परिधानों की आकृतियां तैयार करना सीखा। छात्राओं ने गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसके बाद रचनात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की पत्तियों का प्रयोग कर आकर्षक चित्र बनाए। किसी ने पत्तियों से अलग-अलग आकृतियां तैयार कीं तो किसी ने उन्हें सजाकर सुंदर चित्र का रूप दिया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा गोलू ने पहला, काजल ने दूसरा और सेजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा सात की सौम्या, निशा और काजल ने भी क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने बताया कि मीना मंच के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर शिक्षक यज्ञमणि पांडेय और मोहित देव त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें