फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती के कटान से सहमे ग्रामीण, घरों से महज 20 फीट दूर पहुंची नदी

Sat, 26 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के जमालीजोत के पास कटान कर रही राप्ती नदी ।-स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बलरामपुर। लगातार बारिश के बाद राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सदर तहसील क्षेत्र के जमालीजोत में शुक्रवार रात नदी ने तेजी से कटान करते हुए कई मीटर जमीन काट दी। अब नदी आबादी से महज 20 फीट दूर रह गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान की रफ्तार नहीं थमी तो अगले कुछ दिनों में घरों पर भी खतरा मंडरा सकता है।
विज्ञापन


रामकुमार, मालिक राम, तीरथ राम, ननकू और तिलकराम समेत ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार तक नदी कटान वाले स्थान से करीब 30 फीट दूर थी। रात में अचानक कटान तेज हुआ और नदी सड़क के करीब पहुंच गई। कई घरों और नदी के बीच अब बहुत कम दूरी बची है। सड़क भी कटान की जद में आ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक यहां करीब एक माह पहले से कटान शुरू हो गया था। उन्होंने प्रशासन से कटानरोधी कार्य कराने की मांग की थी, लेकिन प्रभावी काम शुरू नहीं हो सका। प्रशासक शाहनवाज ने भी तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है।

उधर, जबदहा में कटान से अब तक 250 बीघे से अधिक कृषि भूमि और फसल नदी में समा चुकी है। ग्रामीण पदुमनाथ पांडेय, सत्यदेव तिवारी, प्रभुनाथ और मालिक राम ने बताया कि 20 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। यहां नदी आबादी से करीब 150 मीटर दूर है। कल्याणपुर, टेंगनहिया, गुलामपुरवा और महंतपुरवा समेत कई गांव भी कटान की जद में हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप केला ने बताया कि लेखपालों और बाढ़ खंड के अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कटान रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें