फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, आधार की शुरू हुई जांच

विज्ञापन
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त करती पुलिस व एससबी के जवान।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से नेपाल सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों की आवाजाही रहती है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के साथ मिलकर स्थानीय पुलिस लोगों पर नजर रख रही है। चेकपोस्ट पर लोगों के आधार कार्ड भी चेक किए जा रहे हैं। संदेह होने पर स्थानीय थानों से सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस व एसएसबी के साथ ही करीब 220 स्थानीय लोगों को भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। सीमावर्ती गांवों के बीट सिपाहियों को प्रतिदिन सूचना अपडेट करने की हिदायत दी गई है।
बाजारों में भी एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीमें गश्त करने के साथ ही कैंप भी कर रहीं हैं। सीमावर्ती 46 गांवों में विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस की सक्रियता फुट पेट्रोलिंग एप के माध्यम से परखी जा रही है। सीओ तुलसीपुर बृजनंदन राय, असिस्टेंट कमांडेंट एसएसबी सुजीत कुमार व प्रभारी निरीक्षक जरवा गोविंद कुमार की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को नेपाल सीमा के साथ सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें