फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रैक्टिकल में अधिक अंक देने पर होगी वीडियोग्राफी की जांच

Tue, 26 May 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि प्रायोगिक परीक्षाओं में निर्धारित सीमा से अधिक अंक देने पर संबंधित परीक्षा की वीडियोग्राफी और उत्तरपुस्तिकाओं के साक्ष्य विश्वविद्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


समिति की संस्तुति के अनुसार स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर 85 प्रतिशत तथा बीएड पाठ्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक दिए जाने की स्थिति में विशेष जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे प्रायोगिक परीक्षाओं में निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
बैठक में परीक्षा कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक महाविद्यालय को अंतिम चेतावनी भी जारी की गई। स्पष्ट किया गया कि भविष्य में अनियमितता मिलने पर संबंधित महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र का दर्जा समाप्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा सत्र 2025-26 के द्वितीय सेमेस्टर की को-करिकुलर परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। शोधार्थियों के सिनॉप्सिस प्रेजेंटेशन जून के दूसरे सप्ताह से शुरू कराने का भी निर्णय लिया गया। परीक्षा समिति ने कृषि संकाय के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की समीक्षा के लिए त्रिस्तरीय समिति गठित करने, यूएफएम एवं अनुशासन समिति की संस्तुतियों को मंजूरी देने तथा प्रथम सेमेस्टर के परिणाम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा योजना को अनुमोदित करने पर भी सहमति दी।
विज्ञापन




मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में परामर्शदात्री समिति गठित

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से परामर्शदात्री समिति का गठन किया है। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर गठित इस समिति में शिक्षा, शोध, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सर्वेश सिंह को समिति का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा रामकृष्ण तिवारी, जानकी शरण द्विवेदी, डॉ. अभय श्रीवास्तव, मनीष मल्होत्रा, श्याम करण टेकरीवाल, राम बिहारी बाजपेयी, पंकज मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, शिव कुमार पाठक और सचिन कुमार सिंह को सदस्य नामित किया गया है।


मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समिति गठित

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समिति का गठन कर दिया गया है। कुलपति के निर्देश पर गठित समिति प्रवेश संबंधी सभी प्रक्रियाओं का संचालन करेगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानंद सिंह ने बताया कि प्रो. पीके सिंह को समिति का अध्यक्ष तथा डॉ. जितेंद्र कुमार को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. शिशिर त्रिपाठी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. वंदना भारतीय और दीपक कुमार सिंह को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें