फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विक्की को चित कर अयोध्या के बाबा लाड़ी ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
बलरामपुर के ललिया में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान ।-संवाद
विज्ञापन
ललिया। स्थानीय जूनियर हाई स्कूल परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। दंगल में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ नेपाल से आए पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती दंगल में अयोध्या के बाबा लाड़ी और बाबा बजरंगी, संतकबीरनगर के सर्वेश तिवारी, कानपुर के चंदू ने मुकाबले जीते।
विज्ञापन


दंगल के मुख्य मुकाबले में अयोध्या के बाबा लाड़ी पहलवान ने विक्की पहलवान राजस्थान को परास्त किया। इसके बाद संतकबीरनगर के सर्वेश तिवारी पहलवान ने कड़े संघर्ष के बाद नेपाल के लकी थापा को मात दी। एक अन्य रोचक कुश्ती में अयोध्या के बाबा बजरंगी पहलवान ने राजस्थान के जल्लाद सिंह पहलवान को चित कर दर्शकों से सराहना बटोरी। कानपुर के चंदू पहलवान ने हिमाचल प्रदेश के बादल पहलवान को परास्त किया। गाजीपुर के शमशेर पहलवान और गोरखपुर के अरवल पहलवान के बीच चली लंबी कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दंगल आयोजक कृष्ण कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार शुक्ल, सुशील तिवारी, मातेश्वरी पांडेय, गिरजा दयाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें