फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चाय की दुकान में निकला जहरीला फुरसा सांप

Wed, 02 Sep 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-40-जनकपुर में पहलवानपुर चौराहे पर सांप का रेस्क्यू करते कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। क्षेत्र के जनकपुर स्थित पहलवानपुर चौराहे पर बुधवार शाम एक चाय की दुकान में जहरीला फुरसा सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सांप चाय बना रही पूनम के पैर के पास से तेजी से गुजरा। सांप को देखते ही वह चीखते हुए सड़क की ओर भागी। दुकान पर मौजूद ग्राहक भी बाहर निकल आए।
विज्ञापन


प्रधान घनश्याम यादव ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, वॉचर इरफान और जाहिद समेत वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। इस दौरान सांप को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप सॉ-स्केल्ड वाइपर (फुरसा) है। यह अत्यंत विषैला सांप है। इसके काटने पर समय से उपचार न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। रेस्क्यू के बाद सांप को तुलसीपुर रेंज के कवही नाला के पास स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


वन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

चार दिन पहले सांप के काटने से हुई थी मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार दिन पहले इसी चौराहे के निवासी छटीराम को सांप ने काट लिया था। जिला अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सांपों को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें