फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 के स्थान पर सिर्फ 25 स्थलों पर हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वैक्सीन की कमी के चलते जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण बीते दिन से शुरू होने वाला कलस्टर टीकाकरण अभियान परवान नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के चलते 200 के सापेक्ष जिले में मात्र 25 स्थानों पर ही टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा सका है। कोरोना वैक्सीन की कमी दूर न होने पर जिले के तमाम लोगों का टीकाकरण संभव नहीं हो सकेगा जिससे कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई प्रभावित होगी।
कोरोना टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए शासन के निर्देश पर एक जुलाई से कलस्टर टीकाकरण का शुभारंभ किया जाना था। कलस्टर टीकाकरण के तहत प्रत्येक ब्लाक में पांच-छह राजस्व ग्रामों के समूहों में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर सभी ग्रामीणों का टीकाकरण होना था।
विज्ञापन

कलस्टर टीकाकरण के लिए जिले में करीब 200 टीमों का गठन किया गया। अलग-अलग टीमें कलस्टर के अनुसार सत्र का आयोजन कर टीकाकरण करेंगी। जिला कोल्डचेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि वैक्सीन की कमी के चलते गुरुवार को कलस्टर टीकाकरण की शुरुआत जिले में नहीं हो पाई।
कलस्टर टीकाकरण के लिए कम से कम 15 से 20 हजार वैक्सीन उपलब्ध होना चाहिए लेकिन पिछले दो दिनों में मात्र 3600 व 3900 डोज ही मिल पाई है। उन्होंने यह भी बताया कि सामान्य टीकाकरण के तहत गुरुवार को जिले में 25 टीकाकरण सत्र का आयोजन कर करीब चार हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें