फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के चलते प्रभावित हो रहा टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वैक्सीन की कमी के चलते जिले में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण मंगलवार को जिले में मात्र 17 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जिले में अब वैक्सीन की मात्र तीन हजार डोज बची है। वैक्सीन के लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण को प्रमुख हथियार माना जा रहा है। टीकाकरण कराने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
जागरूकता अभियान के चलते टीकाकरण स्थलों पर टीका लगवाने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। टीका लगवाने के प्रति लोगों में बढ़ती दिलचस्पी के कारण जहां वैक्सीन की डिमांड बढ़ गई है वहीं बीते दो-तीन दिनों से वैक्सीन की खेप आवश्यकता के अनुसार जिले को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गोरखपुर, अयोध्या एवं लखनऊ से वैक्सीन लाई जाती है लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से डिमांड के अनुरूप वैक्सीन काफी कम मिल पा रही है।
वैक्सीन की कमी के चलते मंगलवार को जिले में केवल 17 टीकाकरण आयोजित किए गए। जिन पर मात्र 2054 लोगों का ही टीकाकरण हो सका है। जिले में वैक्सीन की मात्र तीन हजार डोज बची है। वैक्सीन के लिए डिमांड भेजी गई है। यदि वैक्सीन की खेप जल्द ही न मिली तो टीकाकरण का कार्य काफी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें