फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उतरौला तहसील को मिलेगी तीन नई बसों की सौगात

Fri, 12 Dec 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। तहसील को तीन नई रोडवेज बसों की सौगात मिलने वाली है। बलरामपुर डिपो की छोटी बसों को ग्रामीण रूटों पर भेजने की तैयारी की जा रही है।बिस्कोहर बाजार से उतरौला होते हुए लखनऊ तक सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार एक बस उतरौला से बेलई गांव होते हुए बाबागंज से रेहरा बाजार तक बसें चलाई जाएंगी। वहीं दूसरे बलरामपुर से पेहर बाजार होकर भरोसेगंज से मौर्यागंज मार्ग पर बसों का संचालन होगा।
बलरामपुर से हुसैनाबाद, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर व उतरौला से रेहरा बाजार शुक्लागंज तक बस सेवा शुरू की जाएगी। बस स्टेशन उतरौला के प्रभारी वसी खां ने बताया कि ग्रामीण रूटों पर संचालन के लिए तीन छोटी बसे मांगी गईं हैं। छोटी बसों के आने के बाद ग्रामीण रूटों पर संचालन शुरू होगा। ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बसों के चलने से गांवों में लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उतरौला तहसील में तीन लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




लोगों ने जताई खुशी

उतरौला के रमेश, मनीष, दीपक कुमार, मोहन व प्रदीप आदि ने बताया कि गांवों तक रोडवेज बसे सेवा शुरु होने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इससे दिल्ली, लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज सहित बड़े शहरों के साथ ही गांवों में भी रोडवेज बस सेवा लोगों के लिए सुलभ होगी।



गांवों में जल्द शुरू हो जाएगी बस सेवा

रोडवेज की छोटी बसों को उतरौला के ग्रामीण क्षेत्रों चलाने की तैयारी की जा रही है। उतरौला बस स्टेशन पर तीन छोटी बसों को भेजा जाएगा। मार्ग व समय निर्धारण के बाद बसों को ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर जल्द ही उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन


-तरन्नुम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस स्टेशन बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें