बलरामपुर। हापुड़ की घटना को लेकर नाराज उतरौला बार संघ के अधिवक्ताओं ने 29 सितंबर तक न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया है। 29 सितंबर को हापुड़ में आयोजित महारैली में जनपद से काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे। उतरौला बार संघ भवन में सोमवार को रणनीति तय करने के लिए अधिवक्ताओं की एक बैठक भी हुई।
बैठक की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा ने करते हुए मांगें पूरी न होने से नाराजगी जताते हुए आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने हापुड़ के डीएम व एसपी के स्थानांतरण तथा दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।