फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क की मरम्मत में नेपाली सीमेंट का इस्तेमाल, जांच के आदेश

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में सड़क मरम्मत में प्रयोग के लिए लगाई गई नेपाली सीमेंट ।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद मुख्य मार्ग की मरम्मत में नेपाली सीमेंट के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। इससे कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने सड़क धंसने की आशंका जताई है, जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




गांधीनगर पुलिस चौकी अस्पताल जाने वाले रास्ते पर हाल ही में पाइपलाइन बिछाने के लिए बीते शुक्रवार को सड़क की खोदाई की गई थी। इसके बाद शनिवार देर रात लगभग 12 बजे तक घरों में जल कनेक्शन देने के साथ ही पटाई और मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया। मरम्मत कार्य में अर्घाखांची ब्रांड की सीमेंट का उपयोग किया गया है। यह सीमेंट नेपाल में निर्मित बताई जाती है। नगरवासियों ने आरोप लगाया है कि सरकारी कार्य में नेपाली सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, भराव की गई मिट्टी को बैठने और सही तरीके से दबाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।
रवि कुमार, जुनेद, विनोद कुमार और बब्बू मलिक आदि स्थानीय लोगों ने मानक के अनुरूप काम न होने की शिकायत की है। नगर वासियों का कहना है कि यदि मानकों के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो भविष्य में सड़क धंसने और गड्ढे बनने की आशंका बढ़ जाएगी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें