फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान हंगामा, एक महिला हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल में चल रहे सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को एक मुकाबले में गलत निर्णय के आरोप में हंगामा हो गया। हंगामे के दौरान बीच बचाव कराने आई महिला पुलिस एवं एक प्रतिभागी की अभिभावक के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी के साथ विवाद करने वाली अभिभावक को हिरासत में लेकर पुलिस नगर कोतवाली ले आई। बताया जाता है कि हिरासत में ली गई अभिभावक एक उच्चाधिकारी की पत्नी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें