फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बलरामपुर में बाइक को बचाने में नाले में गिरी एसयूवी, तीन की दर्दनाक मौत; इस तरह हुआ हादसा

Tue, 02 Sep 2025 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर

सार

Road accident in Balrampur: यूपी के बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। 
 
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से निकाली गई एसयूवी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात क्षेत्र के नरकटिया गांव के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


उतरौला क्षेत्र से पांच लोग एसयूवी (बोलेरो) में सवार होकर इलाज कराने बहराइच जा रहे थे। वाहन चालक गुलाम रसूल फुलवरिया बाईपास होकर नरकटिया गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक सामने से एक बाइक आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी तो वाहन सीधे सुआव नाले में जा गिरा।

 हादसे में प्रेमा देवी (30) पत्नी तुलाराम निवासी बायभीट की मौके पर मौत हो गई। उनके बहनोई सिताराम (50) निवासी गनेशपुर, उतरौला ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बहरैच निवासी कांधभारी (25) को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि मृतका प्रेमा देवी के पति तुलाराम घायल हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं। चालक गुलाम रसूल को भी चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें