फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, नौकरी का देते थे झांसा; पुलिस को बड़ा रैकेट होने की आशंका

Wed, 08 Oct 2025 07:37 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में किर्गिस्तान देश में मोटे वेतन पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ शातिर व्यक्तियों ने जुलाई में कार्यालय खोला और 25 सितंबर तक ठगी की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के 23 लोगों से किर्गिस्तान देश में मोटे वेतन पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ शातिर व्यक्तियों ने जुलाई में कार्यालय खोला और 25 सितंबर तक ठगी की। इसके बाद कार्यालय बंद कर सभी भाग गए। शिकायत पर डीएम पवन अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी उतरौला ने शुरू की है। 

विज्ञापन


ग्राम पुरैना बुलंद निवासी मो. हारून व बांक भवानीपुर निवासी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि आरोपियों ने पहले छोटे-छोटे हिस्सों में पैसे वसूल कर भरोसा जीत लिया। इसी तरह नसीब अली से 70 हजार रुपये ठग लिए। साथ ही अन्य 20 लोगों से भी करीब 25 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत में अभी तीन पीड़ित ही आगे आए हैं। इन पीड़ितों ने बताया कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिया गया। बाद में ठग ऑफिस को बंद कर फरार हो गए। यह ऑफिस गैड़ास बुजुर्ग के पास स्थित था।

बस्ती व गोरखपुर से आकर की ठगी, पुलिस को नहीं लगी भनक
गैड़ास बुजुर्ग में एक बैंक के पास दो युवकों ने कार्यालय खोला। लोगों से संपर्क किया और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नसीम अली ने बताया कि लोगों को यह भी दिखाया कि उन्होंने पहले भी कई लोगों को नौकरी दिलाई है। कुछ लोगों से बात भी कराई, जिससे भरोसा हो गया।
विज्ञापन


बताया कि जुलाई में ही दोनों युवकों ने कार्यालय शुरू किया और एक स्थानीय व्यक्ति को भी साथ जोड़ा। इससे लोगों को जोड़ने में आसानी हुई है। बताया जा रहा है कि जांच शुरू होने पर और लोग भी सामने आएंगे।

क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर हुई ठगी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों को बयान देने के लिए सूचना भेजी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें