फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, मौत: संशोधित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। एक की घटना स्थल पर मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। मार्ग दुर्घटना में दो युवकों के आकस्मिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

गैसड़ी कोतवाली के प्रभारी उप निरीक्षक आशीष सिंह ने सोमवार को बताया कि रात के समय नेशनल हाईवे पर राजा बाग गांव के पास रोडवेज बस स्टाप है जहां पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दिया। बाइक पर सवार थाना पचपेड़वा के मधवानगर निवासी मुबारक (22) की मौके पर ही मौत हो गई।
साथ में बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति मधवानगर निवासी खुर्शेद (20) को पुलिस ने सीएचसी गैसड़ी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गणेशपुर धवाई निवासी इरशाद खां ने बताया कि दोनों सुबह घर से बाइक से गए थे और रात में घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में राजा बाग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उप निरीक्षक ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
उधर दो युवकों के मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक मौत से परिजनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुबारक के पिता भोला व खुर्शेद के पिता रईस ने बताया कि परिवार के लोग बच्चों की मौत को लेकर बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें