फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा 21 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की तरफ से स्नातक व परास्नातक की सम (चतुर्थ व षष्ठम) सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से 15 मई के बीच दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह सात से 10 बजे तक और द्वितीय पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच होगी। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र का वितरण एमएलके महाविद्यालय में शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर व षष्ठम और परास्नातक एमए, एमएससी, एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर संस्थागत व बैकपेपर परीक्षा की संशोधित समयसारिणी जारी की है। विभिन्न विषयों की परीक्षा 21, 23, 28, 30 अप्रैल, दो, चार, छह, आठ, 11, 13 व 15 मई को कराई जाएगी। परीक्षा के लिए शनिवार को एमएलके महाविद्यालय में प्रवेश पत्र वितरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि फाइनल वर्ष की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने के लिए बधाई देते हुए प्रवेश पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें