महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवानगर गांव के पास नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बिजली विभाग के जेई घायल हो गए है। घायल जेई को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने शनिवार को बताया कि विद्युत उपकेंद्र पचपेड़वा में तैनात जेई हीरालाल कार से जा रहे थे। शिवानगर गांव के पास नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। घटना में हीरालाल घायल हो गए। हीरालाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।