फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, प्रवचक को श्रीमद्भागवत कथा की पुस्तक देकर लौट रहे थे घर

Sat, 14 Feb 2026 02:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। वह प्रवचक को श्रीमद्भागवत कथा की पुस्तक देकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नितिन और सुनील की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में शुक्रवार रात सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। वह पिता को धार्मिक पुस्तक देने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। हादसा गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के देवलहा गांव के सामने हुआ। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


हादसे में नगर कोतवाली क्षेत्र के खलवा मोहल्ला निवासी सुनील मणि त्रिपाठी (40) और अपने मामा नितिन कुमार पांडेय (35) की मौत हुई है। बताया गया कि सुनील के पिता गोवर्धन दास महाराज उर्फ देवमणि त्रिपाठी देवलहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन कर रहे थे। प्रवचन के दौरान एक धार्मिक पुस्तक घर पर रह गई थी। उन्होंने फोन करके बेटे सुनील से पुस्तक मंगाई। सुनील अपने मामा नितिन के साथ पुस्तक लेकर देवलहा पहुंचे थे। पुस्तक देने के बाद दोनों पैदल लौट रहे थे।

देवलहा गांव के सामने दोनों बलरामपुर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय मार्ग से दो ट्रक गुजरे थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं में से किसी एक वाहन से हादसा हुआ होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे से दोनों परिवारों में शोक की लहर है। नितिन कुमार पांडेय अपने पीछे पत्नी और 12 वर्षीय पुत्र सक्षम को छोड़ गए हैं। एक माह पूर्व उनकी माता का निधन हुआ था। जबकि, बड़े भाई भोला पांडेय की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में अब विधवा भाभी और उनका 17 वर्षीय पुत्र वासु ही सहारा बचे हैं।

वाहन की पहचान के प्रयास जारी

वहीं, सुनील मणि त्रिपाठी की पत्नी का लगभग सात वर्ष पूर्व निधन हो गया था। बाद में उन्होंने अपनी विधवा भाभी से विवाह किया था। उनके परिवार में छह बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें