फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता ।-स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
उतरौला। मतदाता सूची में नाम काटे जाने के आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील में उपजिलाधिकारी अभय सिंह को ज्ञापन सौंपा। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के एसआईआर जिला प्रभारी मसूद आलम ने किया।
विज्ञापन

मसूद आलम ने बताया कि 293 विधानसभा उतरौला के कई बूथों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि एक-एक बूथ पर 200 से 600 तक फाॅर्म-7 भरे गए हैं। बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जबकि उनका नाम पहले से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दर्ज है और किसी प्रकार की त्रुटि भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि फाॅर्म-7 और नोटिस की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर खास वर्ग के मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे किसी भी हालत में प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।
डॉ. एहसान खान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता सूची की पारदर्शिता पर निर्भर करती है। बिना ठोस आधार के नोटिस जारी होने से मतदाताओं में भय का माहौल है, इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। विधानसभा प्रभारी एजाज मलिक ने प्रशासन से अपील की कि केवल शिकायतों के आधार पर नाम काटने की कार्रवाई न की जाए। शत्रोहन वर्मा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति है, ऐसे में प्रशासन स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे।
विज्ञापन

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, मुनीर पाशा, अतीक खान, आबिद अली खान, मोहम्मद उमर खान, मुन्ना, अखिलेश यादव, मोहम्मद इस्माइल, अकरम खान, बब्लू खान, इसरारुल हसन, मोहम्मद तालीम, हृदय राम यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें