फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के चलते मिले अल्ट्रासाउंड सेंटर

Wed, 08 Nov 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अवैध ढंग से चल रहे डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुलसीपुर के पांच डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छाप मार कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

इस दौरान किसी भी डायग्नोस्टिक सेंटर पर न तो अभिलेख पूरे मिले और न विशेषज्ञ चिकित्सक ही मौजूद रहे। सीएमओ ने सभी सेंटरों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण नोटिस मांगा है। डीएम के निर्देश पर गठित टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल एवं सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बुधवार को तुलसीपुर क्षेत्र के कई सेंटरों पर पहुंचकर छापा मारा।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर, ओम डायग्नोस्टिक सेंटर, तुलसीपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर, बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेंटर एवं शुभ अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई। जांच के दौरान सभी सेंटरों पर न तो संचालन संबंधी पूरे अभिलेख मिले और न बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था। इन केंद्रों पर जांच व अल्ट्रासाउंड करने वाला कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक भी टीम को मौके पर मौजूद नहीं मिला। शुभ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गड़बड़ी की शिकायत पहले भी मिली थी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार व एसीएमओ ने संचालक को निर्देश दिया कि तत्काल अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद कर दिया जाए। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में संचालन से संबंधी सभी जरूरी अभिलेख सीएमओ के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए गए तो तो सेंटर सील करने की कड़ी कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि सभी संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें