फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी के खिलाफ उलमा हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की तरफ से कुरान शरीफ की 26 आयतों को हटाने के संबंध में दायर याचिका का उलमाओं ने विरोध शुरू कर दिया है। नगर के जामिया अरबिया अनवारूल कुरान अरबी डिग्री कॉलेज में बैठक कर उलमाओं ने वसीम रिजवी के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने वसीम रिजवी की ओर से दायर की गई याचिका को खारिज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में शहर मुफ्ती मसीह अहमद कादरी ने कहा कि कुरान शरीफ एक मुकद्दस किताब है जो हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम पर फाजिल हुई है। इस मुकद्दस किताब में किसी भी नुक्ता या किसी भी तरह की तब्दीली करने का अधिकार किसी को भी नहीं दिया गया है।
बैठक में मौजूद सैय्यद अहमद रजा, हाजी डॉ. इकबाल अहमद, हाजी अब्दुल हादी, मौलाना नूर अहमद, मो. शफी खां, मो. असलम, कारी फरियाद, कारी इकरार अहमद व मो. शाहनाज अंसारी आदि ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वसीम रिजवी की ओर से दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट से खारिज कराया जाए। संविधान में यह व्यवस्था दी जाए कि किसी भी धार्मिक पुस्तकों में कोई बदलाव न किया जाए। धार्मिक पुस्तक में बदलाव के लिए याचिका दायर करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें