फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में गोंडा मार्ग पर स्थित सहियापुर बाजार के पास बृहस्पतिवार शाम एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उतरौला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल युवक याकूब (25) और नासिर रजा (22) निवासी ग्राम मझारी, थाना श्रीदत्तगंज के रहने वाले हैं। दोनों युवक उतरौला से अपने घर लौट रहे थे। बाइक याकूब चला रहे थे। तभी गोंडा की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और एयरबैग खुल गए। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें