फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चेन चोरी में अंतरजनपदीय गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस ने चेन चोरी में अंतर जनपदीय गिरोह की दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जनपद मऊ थाना घोसी के अहमदपुर निवासी संगीता उर्फ अंजली व इसी जनपद व थाना के बनगांव मोड़ दौलतपुर निवासी नेहा उर्फ पूजा को राम-जानकी मंदिर तुलसीपुर में पकड़ा गया है। संगीता वर्तमान में जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईंगंज के अवघड़पुर में रहती है। दोनों के पास से चोरी की एक सोने की चेन बरामद की गई है।
विज्ञापन

तुलसीपुर क्षेत्र के बलरामपुर चौराहा निवासी शहनाज बानो ने 14 सितंबर को केस दर्ज कराया था। बताया कि नई बाजार से ई-रिक्शा करके अपने घर जा रही थी। तभी ई-रिक्शा में बैठी दो महिलाओं ने मेरे गले से सोने की चेन चोरी कर लिया। 15 सितंबर को जब नई बाजार में गई तो दोनों महिलाएं दिख गई। लोगों की मदद से दोनों महिलाओंं की तलाशी ली तो उनके पास से चोरी हुई चेन मिल गई। दोनों को तुलसीपुर थाने लाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने मंगलवार को बताया कि दोनों ने वारदात को कबूला है। आरोपी महिलाओं ने बताया कि बलरामपुर शहर में झारखंडी मंदिर, पीपल तिराहा व एमएलके कॉलेज के पास से भी उन्होंने महिलाओं के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी किया है।

दोनों का है आपराधिक इतिहास
-दोनों का आपराधिक इतिहास है। आजमगढ़ जनपद में नेहा के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है। संगीता के खिलाफ अमेठी, तुलसीपुर व नगर में अब तक छह मुकदमे दर्ज हैं। नेहा के खिलाफ प्रयागराज, आजमगढ़, तुलसीपुर व नगर में नौ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी महिलाओं का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


दोनों ने छिपाया अपना नाम
-एएसपी ने बताया कि दोनों ने पहले अपना सही नाम नहीं बताया। त्रिनेत्र एप के जरिये इनके फोटो से नाम की पहचान की गई। मऊ जिले के घाेसी थाना के अहमदपुर निवासी संगीता और बनगांव मोड़ दौलतपुर निवासी नेहा की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें