फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए के हमले में दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
कमला।-फाइल फोटो
विज्ञापन
गैसड़ी। भारत-नेपाल सीमा से सटे पचपेड़वा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर जंगली जानवर के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हमला बाघ ने किया है, जबकि वन विभाग का दावा है कि तेंदुओं के हमले में दोनाें की जान गई है।
विज्ञापन


पहली घटना भांभर रेंज के नेपाल सीमावर्ती गांव बिशनपुर कोडर की है। यहां बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे कमला (25) अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उनपर हमला कर दिया और गला काटकर मार डाला। घटना के बाद से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है।
दूसरी घटना उसी दिन देर शाम करीब पांच बजे नेपाल सीमा पर परसरामपुर गांव के बेलभरिया बीट के पास हुई। नेपाल के नगर पालिका वार्ड नंबर 10, कपिलवस्तु के अमौली गांव की निवासी उर्मिला कोरी (28) पचपेड़वा में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। जंगल से गुजरते समय तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि हमले की स्थिति को देखा गया है। बाघ का दावा सही नहीं है, दोनों जंगली जानवर तेंदुए ही हैं। इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि नेपाली महिला के परिजनों को सूचना भेजी गई है। बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला रिश्तेदारी में कहां जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें