फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो पत्नियों पर चाकू से हमला, एक की मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में घायल महिला का इलाज करते चिकित्सक।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा शंकरनगर गांव में रविवार रात दस बजे घर में घुसकर एक व्यक्ति ने दो महिलाओं पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई, वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय पति खेत गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

गांव के जमील ने बताया कि वह रात 9:30 बजे खाना-खाने के बाद खेत की रखवाली के लिए चले गए। वह रात में खेत के पास ही रहते हैं। बताया कि उन्होंने दो शादियां की हैं, दोनों पत्नियां घर में ही सो रहीं थीं। अचानक कोई व्यक्ति घर में घुसा और दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में ही उसकी दूसरी पत्नी शबनम ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी।
घर पहुंचा तो देखा कि पहली पत्नी समसुलनिशा (62) खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। दूसरी पत्नी को भी चाकू लगा था। दोनों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने समसुलनिशा को मृत घोषित कर दिया। शबनम (41) का इलाज चल रहा है। नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों महिलाओं पर हमला चाकू से हुआ है। हादसे की वजह का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

रुपये के लालच में हमले की आशंका
जमील ने बताया कि उसकी पत्नी की हत्या रुपये के लालच में की गई है। बताया कि उसके दामाद ने बीते दिनों एक जमीन बेची थी और रुपये बैंक में जमाकर वह सऊदी चला गया। विकास यादव नामक व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि वह उनके साथ ही खेत की रखवाली के समय रात में रहता है। कहा कि बातचीत में उसने विकास से कहा था कि छह लाख की जमीन खरीदी थी और 77 लाख रुपये में बेची है। आशंका जताई कि विकास ने ही रुपये के लालच में हमला किया है, क्योंकि उसे दामाद के सऊदी जाने खबर नहीं थी। बताया कि शबनम होश में आई तो उसने विकास की पहचान भी की थी। जमील ने पुलिस को अपना बयान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें