फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
अमरजीत यादव
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। शहर से हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर कोडरी घाट पुल के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा किशोर घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के बजरडीह गांव निवासी अमरजीत यादव अपने मामा के बेटे प्रिंस कुमार यादव (16) निवासी देवपुरा अतरपरी थाना हरैया के साथ बलरामपुर बाइक की सर्विस कराने आए थे। रविवार देर शाम सात बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अमरजीत चला रहा था, प्रिंस कुमार पीछे बैठे थे। कोडरी पुल पार करने के बाद हरिहरगंज से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। प्रिंस का सिर ट्रक के पहिए के नीचे दब गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल अमरजीत को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज हो रहा है। मृतक के पिता शेष राम यादव ने बताया कि प्रिंस कक्षा दस में जग प्रसाद वर्मा शिक्षण संस्थान में पढ़ रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात दुर्गेश सिंह ने बताया कि ट्रक को थाने ले आया गया। हादसे की सूचना दर्ज कर ली गई है। चालक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें