फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हुए जिले के दो शिक्षक

Wed, 20 May 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-48-वाराणसी में ​शिक्षकों को किया गया सम्मानित।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। पढ़ाई से प्रतियोगिता तक अभियान के तहत बलरामपुर के दो शिक्षकों ने प्रदेश स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। जिले के दो शिक्षकों को नवाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

केराकतपुर वाराणसी के एक निजी विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजुआ कला पचपेड़वा के सहायक अध्यापक राजेश्वर प्रसाद यादव को एनएमएमएस, अटल व श्रेष्ठ परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तथा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने पर अनमोल रत्न सम्मान प्रदान किया गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर कला के सहायक अध्यापक विजय कुमार को लगातार एनएमएमएस परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने पर मिशन शिक्षण संवाद की ओर से राज्य स्तरीय सम्मान मिला। दोनों शिक्षकों को वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव एवं बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें