फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जानलेवा हमले के आरोपी को थाने से छोड़ने पर दो उपनिरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
बलरामपुर अमर उजाला में 11 अक्तूबर के अंक में प्रका​शित खबर। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/गौरा चौराहा। जानलेवा हमले के आरोपी को पुणे से लाने के बाद गौरा पुलिस ने थाने से छोड़ दिया था। एसपी विकास कुमार ने शनिवार को गौरा थाने के उपनिरीक्षक राहुल कुमार व राकेश कठेरिया को निलंबित कर दिया है। चार लाख रुपये लेने के आरोप की जांच सीओ सिटी ज्योतिश्री कर रहीं हैं। एसपी ने बताया कि निलंबन के बाद विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन

गौरा क्षेत्र के मो. अकरम ने शुक्रवार को एसपी को दी गई शिकायत में बताया था कि उनपर बोलेरो सवार व्यक्ति ने वाहन चढ़ाकर जान लेने की कोशिश की थी। इस संबंध में गौरा थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी सादिक नामक व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस चल रहा है।
शिकायत के अनुसार, विवेचक एसआई राकेश कुमार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुणे गए थे और वहां से बलरामपुर लाए, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी को रिहा कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी को पैसे लेकर छोड़ा गया है। आरोप में यह भी बात सामने आई कि पुलिसकर्मियों ने पुणे जाने का पूरा खर्च और चार लाख रुपये भी पीड़ित से लिए।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने दर्ज किए बयान

शनिवार सुबह सीओ सिटी ज्योतिश्री ने अपने कार्यालय में पीड़ित मो. अकरम को बुलाकर बयान दर्ज किए। उन्होंने ऑडियो और अन्य सबूतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही साक्ष्यों के परीक्षण की बात कही। पीड़ित से दर्ज एफआईआर और पूर्व में हुए विवाद की जानकारी की।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं दोनों उपनिरीक्षक
उपनिरीक्षक राकेश कठेरिया जून 2025 में पुलिस लाइन से गौरा थाना तैनात किए गए थे। इससे पहले वे तुलसीपुर क्षेत्र में चौकी प्रभारी थे, जहां एक व्यापारी के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। वहीं, राहुल कुमार मार्च 2025 में गौरा थाने में तैनात हुए थे और पहले भी अनुशासनहीनता को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। गौरा थाना लगातार विवादों में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें