फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जीवित को मृतक दर्ज करने का आरोपी पंचायत अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
उतरौला कोतवाली में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
उतरौला। क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेजों के जरिये जमीन हड़पने वाले गिरोह से जुड़े ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार गौतम को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पंचायत अधिकारी ने परिवार रजिस्टर में फर्जी प्रविष्टि कराकर जमीन को दूसरे नाम दानपात्र करा दिया था।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के ग्राम देवरिया मैनहा का है। गांव निवासी हीरालाल मिश्र ने वर्ष 2020 में जमीन हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि जमीन हासिल करने के लिए जिन अभिलेखों का उपयोग किया गया, उसमें ग्राम पंचायत के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार गौतम निवासी ग्राम छोटा धुसाह थाना कोतवाली देहात ने जीवित व्यक्ति को मृत दर्ज कर दिया है। पद का दुरुपयोग करते हुए अयोध्या प्रसाद निवासी देवरिया मैनहा की मृत्यु का परिवार रजिस्टर में फर्जी अंकन किया था।
इसी फर्जी मृत्यु प्रविष्टि के आधार पर अन्य अभियुक्तों ने जमीन का दानपात्र बनवाया और हेराफेरी कर ली। पुलिस ने शनिवार को अभियुक्त राजकुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2020 में एफआईआर की विवेचना में उस समय अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी। जनवरी 2025 में न्यायालय ने पुलिस की रिपोर्ट खारिज कर फिर से विवेचना का आदेश दिया। एसपी विकास कुमार ने मामले की विवेचना खुद के पर्यवेक्षण में कराई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 20 अगस्त को मामले में सुनील कुमार मिश्र, रीता मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, सीमा मिश्र, नानक शरण सिंह का नाम उजागर हुआ और पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें